Tuesday, December 31, 2019

इंदौर पहली और दूसरी तिमाही में देशभर में टॉप पर, चौका लगाने से बस एक कदम दूर

नई दिल्ली/इंदौर.केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में स्वच्छता सर्वेक्षण की पहली और दूसरी तिमाही केआंकड़े मंगलवार को जारी किए गए। दोनों में इंदौर देशभर के सबसे स्वच्छ शहरों में टॉप पर रहा। इस सर्वेक्षण में पहली तिमाही मेंभोपाल नंबर दो पर था, लेकिनदूसरी तिमाही में वहखिसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया।

पहली तिमाही में 5वें नंबर पर रहने वाला राजकोट दूसरी तिमाही में छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया। 10 लाख से ज्यादा आबादी वालेटॉप पांच शहरों में इंदौर के बाद राजकोट, नवीमुंबई, वडोदरा और फिरभोपाल रहा है।

महापौर ने लिखा- स्वच्छता का चौका लगाना है
इसके पहले इंदौर लगातार तीन बार देश के सबसे स्‍वच्‍छ शहर का तमगा हासिल कर चुका है। यानीइस बार इंदाैर का चाैका लगाने का लक्ष्यहै। दाे तिमाही मेंनंबर वन रहने पर महापौर मालिनी गौड़ ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की।उन्‍होंने लिखा है कि हमारा इंदौर फिर से नंबर 1 आया है। अब मुख्य परीक्षा की घड़ी भी आने वाली है। 4 से 31 जनवरी 2020 तक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 चलेगा। हमें उस सर्वेक्षण में भी प्रथम आना है और स्वच्छता का चौका लगाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदौर में दिन-रात शिफ्ट में सफाई होती है।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/in-the-first-and-second-quarters-in-the-country-only-one-step-away-from-applying-chaika-126408807.html

No comments:

Post a Comment