जिला अभियोजन कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी टुकान बाई ने भगवां थाने की घुवारा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 दिसंबर 13 को दिन में 2 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उस दौरान पड़ोस की महिला ने आकर बताया कि तुम्हारी भैंस व पड़िया को तुम्हारी बहन का लड़का कम्पोटी अपने गांव की तरफ मारता हुए ले जा रहा है। उसके साथ एक आदमी और भी है। फरियादी ने अपने कुआं पर भैंस को जाकर देखा तो भैंस टपरा में नहीं मिली।
फरियादी की इस रिपोर्ट पर से आरोपी कंपाेटी यादव अाैर रामसेवक यादव पर मामला पंजीबद्ध किया गया और विवेचना के बाद मामला न्यायालय में पेश किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-verdict-one-accused-of-stealing-buffalo-imprisoned-for-one-year-and-absconding-062538-6247634.html
No comments:
Post a Comment