जिन्हें जानकारी देनी थी वे नहीं आए, कठपुतली के खेल के जरिए बेटी बचाओ दिया संदेश
अशोकनगर | राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पहली बार कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित किया गया। हालांकि पहली बार में ही यह कार्यक्रम फेल हो गया। इसका कारण रहा जिन उपभोक्ताओं के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया वे ही इस कार्यक्रम नहीं पहुंचे। अधिकारियों को उम्मीद थी कि जनसुनवाई में लोग आएंगे जिन्हें उपभोक्ता दिवस पर जानकारी देकर जागरूक कर सकेंगे, लेकिन ठंड के कारण उपभोक्ता जनसुनवाई में पहुंचे ही नहीं।
इस बीच विधायक जज पाल सिंह ने मंच से कहा जिन उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम रखा था अगर यह कार्यक्रम उनके बीच पहुंचकर ही होता तो कार्यक्रम की सार्थकता होती, लेकिन हमने कार्यक्रम कलेक्टोरेट में रखा है। जहां उपभोक्ता ही नहीं आए हैं। यह विभाग को सोचना चाहिए कि किस जगह कार्यक्रम आयोजित किया जाए। कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने कहा उपभोक्ता बाजार में दुकानों से जीवन निर्वाह की सभी आवश्यक वस्तुएं खरीदते हैं और बेचते हैं। इस खरीदने व बेचने के लिए सरकार ने कुछ आवश्यक नियम व कानून बनाए हैं जिनकी जानकारी होने पर उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकता है।
इधर..सपेरे की बीन पर नाचा सांप : इस बीच सपेरे और नाग का खेल भी दिखाया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए नाटक की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा कलेक्टोरेट में कई योजनाओं की जानकारी देने प्रदर्शनी भी लगाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-officers-relying-on-public-hearing-in-collectorate-people-did-not-arrive-063536-6258505.html
No comments:
Post a Comment