इंदौर. 100 दिन में जयरामपुर-गोराकुंड राेड पूरी करने की दूसरी डेड लाइन भी खत्म होने के बाद मंगलवार को निगमायुक्त आशीष सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सड़क निर्माण की गति को देखा और कहा कि काम की गति को और तेज की जाए, जिससे इसे हम जल्द से जल्द पूरा कर सकें। रोड का 15 प्रतिशत काम बचा होने को लेकर अधिकारियों ने क्रेशर वालों की हड़ताल काे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा गिट्टी समय पर नहीं मिल पाने से काम डेड लाइन में पूरा नहीं हो सका।
100 दिन में सड़क पूरी करने का किया था दावा
जयरामपुर से गोराकुंड तक की सड़क को लेकर नगर निगम ने दावा किया था कि इसे 100 दिन में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। निगम अब तक दो बार डेडलाइन बढ़ा चुका है, लेकिन सड़क अब भी पूरी नहीं बन सकी। इसके लिए निगम अधिकारियाें ने क्रेशर वालों की हड़ताल को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्रेशर वालों की हड़ताल के कारण गिट्टी नहीं मिली, जिससे सड़क बनाने का काम रुका हुआ है। अब 10-15 दिन में सड़क पूरी होने की बात कही गई है।
स्मार्ट सिटी के कार्यपालन यंत्री डीआर लोधी ने बताया कि 22 दिसंबर से क्रेशर वाले हड़ताल पर थे। इस वजह से तीन दिन से काम नहीं हुआ है। इससे पहले अयोध्या फैसले के कारण भी तीन दिन काम रुका हुआ था। इस कारण हम टारगेट से पिछड़ गए। अब भी यहां लगभग 15 प्रतिशत काम बचा है।
इतना काम बाकी
- 05% स्टॉर्म वाटर लाइन
- 10% ओएफसी (सड़क की पहली परत)
- 11% डीएलसी (सड़क की तीसरी परत)
- 17% पीक्यूसी (सड़क की आिखरी परत)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/corporator-visits-road-from-jairampur-to-gorakund-instructions-to-speed-up-work-126408624.html
No comments:
Post a Comment