
शहर के धर्मपुरी इलाके में स्थित ओझा समाज धर्मशाला पर कुछ लोगों द्वारा ताले तोड़कर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई है। ओझा मैथिल समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज ओझा एवं सचिव हरिओम ओझा ने चार लोगों पर एफआईआर किए जाने की मांग की गई है। समिति अध्यक्ष एवं सचिव ने 16 दिसंबर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा है कि दोपहर तीन बजे वासुदेव पुत्र रामबाबू ओझा निवासी धर्मपुरी हाल अमलताश कॉलोनी ग्वालियर, जमुना प्रसाद, पवन व विधि ओझा पुत्र छोटेलाल ओझा निवासी आर्य नगर भिंड ने एकराय होकर धर्मशाला के ताले तोड़ेतथा दान पेटी की राशि निकाल ले गए। दूसरी ओर ओझा समाज समिति सचिव पवन कुमार ओझा ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कहा है कि कुछ लोगों द्वारा समाज व धर्मशाला को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। धर्मशाला में दान पेटी कभी रखी ही नहीं गई और न ही ताले तोड़ने जैसा कोई काम किया गया है। मनगढंत शिकायत की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-make-an-fir-in-the-case-of-occupation-of-dharamsala-in-dharmapuri-ojha-072605-6219491.html
No comments:
Post a Comment