
एग्रो डेस्क | स्वस्थ धरा, खेत हरा अभियान के तहत कृषि विभाग छतरपुर के ग्राम निवारी में कृषक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। आत्मा परियोजना के छतरपुर ब्लॉक के बीटीएम राजेंद्र अहिरवार ने कहा सभी किसान भाई अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण जरूर कराएं। स्वाइल हेल्थ कार्ड की अनुशंसा अनुसार ही खाद व उर्वरक का प्रयोग करें, इससे फसल अच्छी होगी। जैविक खाद का उपयोग आवश्यक रूप से करें ताकि उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी हो एवं पोषक तत्व भी फसल को पर्याप्त मात्रा मिल सके। केंचुआ खाद, वर्मी कम्पोस्ट सहित अन्य जैविक खाद का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-use-organic-fertilizer-to-increase-soil-fertility-062529-6247641.html
No comments:
Post a Comment