अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र सोमवार की दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराना पन्ना नाका पर पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता कानून के पक्ष में हाथों में तख्तियां लेकर रैली की तैयारी कर रहे थे। इस रैली की जानकारी लगने पर थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने जिले में धारा 144 लागी होने की बात कहते हुए इन छात्र नेताओं से रैली न निकालने की अपील की। इसके बावजूद जब यह छात्र नहीं माने तो टीआई ने जिला प्रशासन सहित पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इस सूचना पर डिप्टी कलेक्टर केके पाठक, सीएसपी उमेश शुक्ला, ओरछा रोड थाना प्रभारी अरविंद दांगी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाइश दी, पर वे नहीं माने और रैली निकालने की जिद करते हुए रोड पर बैठ गए। इस पर पुलिस और प्रशासन ने इन छात्रों को शहर की शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जेल भेजने के बाद जमानत पर छूटे छात्र
इन सभी छात्रों नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सभी को छतरपुर तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जले भेज दिया गया। इसके बाद देर शाम छतरपुर तहसीलदार ने छात्र नेता कृष्णकांत लखेरा, आदित्य दीक्षित, रामचंद्र सिंह, कौशल वर्मा, संचिन मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, हिमांशु नायक, उमेश साकेत, सतेंद्र पटवा, अवधेश सिंह यादव सहित छात्रा अंकिता विश्वकर्मा और शिम्पी चौरसिया को जमानत देते हुए जेल से रिहा कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-police-arrested-students-protesting-for-citizenship-bill-and-sent-to-jail-062535-6247627.html
No comments:
Post a Comment