Friday, December 20, 2019

प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन रहा चौकन्ना

छतरपुर | नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। इसलिए शहर में पूरी तरह से शांति बनी रही। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते मुख्यालय में कोई अप्रिय घटना न हो इसके पुलिस और प्रशासन चौकन्ना रहा। शहर में काई अप्रिय घटना न घटे इसलिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल तैनात की गई। इस दौरान एडीएम प्रेम सिंह चौहान भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। एसडीएम अनिल सपकाले भी पुलिस के साथ संपर्क बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

उपभोक्ता निवारण शिविर आज खजुराहो व लवकुशनगर में

छतरपुर | मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड खजुराहो संभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शनिवार की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर विद्युत वितरण केंद्र खजुराहो शहर के पॉवर हाउस परिसर और वितरण केंद्र लवकुशगनर शहर के पॉवर हाउस में लगेगा। कार्यपालन यंत्री ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर में उपस्थित होने की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news police and administration remain alert in view of the possibility of demonstration


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-police-and-administration-remain-alert-in-view-of-the-possibility-of-demonstration-065610-6226998.html

No comments:

Post a Comment