भास्कर संवाददाता | अशोकनगर
क्षेत्र में पड़ रही जोरदार सर्दी से बचने के लिए प्रशासन ने गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल और उपहार वितरित किए।
कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा ने मंगलवार शाम को सांता क्लॉज के साथ शहर का भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल और उपहार वितरित किए। इस दौरान सांता क्लॉज ने छोटे-छोटे बच्चों को गर्म कपड़े, मिठाई, चाकलेट एवं अन्य खाने का सामान वितरित किया।
कलेक्टर ने बालाजी मंदिर, गोपाल गंज पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं खाने की सामग्री वितरित की। इस मौके पर उनके साथ अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, एसडीएम सुरेश जादव, तहसीलदार इसरार खान, डीईओ आदित्य नारायण मिश्रा सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-collector-distributed-clothes-and-gifts-to-the-poor-and-children-with-santa-claus-063523-6258514.html
No comments:
Post a Comment