Monday, December 2, 2019

दिव्यांग बच्चों ने ड्राइंग बनाई, जीते इनाम

विश्व विकलांग दिवस के एक दिन पहले सोमवार को मिडिल स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें दिव्यांग बच्चों ने जल व पर्यावरण संरक्षण पर ड्राइंग बनाई अाैर जमकर डांस किया। इसके बाद दौड़ लगाकर ईनाम भी जीते। चयनित बच्चे मंगलवार को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में विकासखंड के 33 दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, रंगोली, बैलेंसिंग बॉल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई।

यह रहे विजेता: 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रईस पिता शोभाराम, कुर्सी दौड़ में अजित पिता आशा राम, रंगोली में साक्षी पिता विनोद, ड्राइंग में शिव कुमार, बलैंस बाल में दयानंद पिता उमेश प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में एपीसी हेमंत गौर, बीईओ जेपी तिवारी, बीआरसी पीएस केवट, सलाहकार मुक्ति गुहा सहित अन्य मौजूद थे।

हरदा। प्रतियोगिता में शामिल हुए दिव्यांग बच्चे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news divyang children drew won prizes


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-divyang-children-drew-won-prizes-084149-6085314.html

No comments:

Post a Comment