भास्कर संवाददाता| दमोह
शासकीय एमएलबी कन्या शाला में शनिवार को शिक्षा विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर डीईओ पीपी सिंह, सहायक संचालक नन्ने सिंह लोधी, बीईओ सहित संबंधित सेक्शन प्रभारी लिपिकों की उपस्थिति रही। डीईओ पीपी सिंह ने बैठक में माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान किए जाने, जिन प्राचार्यों द्वारा 25 तारीख तक वेतन देयक बीईओ को प्रस्तुत नहीं किया जाएगा व संबंधित लिपिक का संबंधित माह का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कर्मचारियों की द्वितीय प्रति सेवा पुस्तिका संधारण व अघतन करने सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए। सातवें वेतन मान के एरियर्स की द्वितीय किस्त का भुगतान, अध्यापक संवर्ग के छठवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किस्त, सेवा पुस्तिका का सत्यापन के आधार पर शेष का किया जा रहा है, नवंबर से सातवां वेतनमान जोड़कर वेतन दिए जाने की बात कही गई। पेंशन प्रकरणों के संंबंध में डीईओ, जिला पेंशन अधिकारी व पेंशन प्रभारी लिपिक को सम्मिलित करते हुए समिति का गठन किया गया है। लंबित प्रकरणों पर निराकरण निर्णय लेकर पात्रता अपात्रता का निर्धारण करते हुए प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही बैठक में बताया गया कि 110 प्राथमिक शिक्षक व 17 सहायक शिक्षकों को 12, 24,30 वर्षीय क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी किए जा चुके हैं। हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान के आदेश जारी किए गए। अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-salary-should-be-paid-by-the-fifth-of-the-month-090612-6124156.html
No comments:
Post a Comment