Monday, December 2, 2019

स्कूल नहीं जाने पर पिता ने डांटा तो नाराज बेटा घर से भागा, हरदा में मिला

मुंबई के घाट कोपर निवासी एक पिता ने स्कूल नहीं जाने पर बेटे को डांट दिया। नाराज बेटा घर से भाग निकला। ट्रेन में वह हरदा स्टेशन पर उतरा। आरपीएफ ने बालक को घूमता देख पूछताछ की। इसमें मामला उजागर हुआ। आरपीएफ ने पिता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बेटे को सोमवार को हरदा पहुंचे पिता सुनील सिंह के सुपुर्द किया।

आरपीएफ एसआई यतेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर रविवार को रेलवे स्टेशन पर घूमता मिला। आरक्षक नरेंद्र पवार को उस पर शंका हुई तो उसने पूछताछ की। इसमें पता चला कि किशोर यश घर से भागा है। उसके पिता सुनील सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया। इसमें पता चला कि उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट घाट कोपर में दर्ज कराई है। पिता ने पढ़ाई नहीं करने और स्कूल नहीं जाने पर से यश को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर वह ट्रेन से हरदा आ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-father-scolded-for-not-going-to-school-angry-son-ran-away-from-home-found-in-harda-084211-6085322.html

No comments:

Post a Comment