Monday, December 2, 2019

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश की प्रतियां जलाई

होशंगाबाद टीम | राज्य शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपकर अनिवार्य सेवानिवृति के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। हाेशंगाबाद में मप्र अतिथि शिक्षक समिति के सदस्याें ने अतिथि शिक्षकाें काे नियमित करने की मांग काे लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन साैंपा। मांग करने वालाें में जिलाध्यक्ष नरेश चाैहान अाैर संगठन के सदस्य शामिल हैं।

पिपरिया में शिक्षकों ने सुभाष चौक मंगलवारा बाजार पिपरिया में शासन द्वारा शिक्षकों पर की गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई के आदेशों की प्रतियां जलाई। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रांतीय सदस्य कैलाश रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष दीप सिंह रघुवंशी, तहसील अध्यक्ष रवि राय, विनय मोहन शर्मा, सीताराम रघुवंशी, दिलीप मालवीय आदि उपस्थित रहे।

बाबई में राज्य अध्यापक संघ इकाई बाबई के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार काे ज्ञापन साैंपा। इस दाैरान हेमराज तिवारी, संतोष मीना, चंद्रशेखर गाढ़े, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र मीना, छोटेलाल मीना, कन्हैया लाल डेहरिया, वीरेंद्र मालवीय, अशोक प्रजापति, प्रकाश चंद्र अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

पिपरिया। अनिवार्य सेवानिवृति की प्रतियां जलाते शिक्षक।

इधर... अतिथि विद्वानों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

बनखेड़ी| शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों ने शासन के वादाखिलाफी के विरोध में मांग पूरा करने के लिए कॉलेज प्राचार्य सतीश बघेल को ज्ञापन दिया है। मंगलवार को छिंदवाड़ा में आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। ज्ञापन में कहा कि मप्र कांग्रेस सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने द्वारा वचन पत्र बिंदू 17:22 का पालन नहीं किया गया। वहीं जांच कराने के स्थान पर नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे है। वहीं कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी अतिथि विद्वानों के हित में ज्ञापन दिया है। इस दौरान सुहाना गुप्ता, सविता शिवहरे, अजय कौशिक, केजी सिंह, अनूप साहू, सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news burn copies of compulsory retirement orders


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-burn-copies-of-compulsory-retirement-orders-084537-6085393.html

No comments:

Post a Comment