Sunday, December 1, 2019

आदिवासी युवती ने घर में पीया, एसिड विवाहिता ने जहर खाया

रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक आदिवासी युवती ने घर में एसिड पी लिया। वहीं एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि कायागांव निवासी वर्षा कोरकू पिता विजय कायागांव (18) ने दोपहर में घर सफाई के लिए रखा एसिड पी लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक युवती अचेत थी। इस कारण उसके बयान नहीं हो सके। इसी तरह अबगांव खुर्द निवासी लता पति सोहन राठौर (24) ने अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-tribal-woman-drinks-at-home-acid-married-woman-consumes-poison-084515-6076776.html

No comments:

Post a Comment