Monday, December 23, 2019

पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, आरोपी को किया गिरफ्तार

बल्देवगढ़| थाना की देवरदा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सूचना पर खरीला ढाबा के पास एक आरोपी के पास से 2 कार्टून देशी शराब जब्त की। देवरदा चौकी प्रभारी आकाश रूसिया ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने छतरपुर रोड खरीला ढाबा के पास मेन रोड पर सत्येंद्र सिंह बुंदेला निवासी बकस्वाहा थाना छतरपुर के पास से अवैध शराब जब्त की। आरोपी 2 कार्टून में ढाबा के पास रोड किनारे बेचने के उद्देश्य देशी शराब रखे हुए था। पुलिस द्वारा दबिश देते हुए उसके पास से 70 क्वार्टर शराब जब्त की। जिसकी कीमत करीब 5 हजार 6 सौ रुपए आंकी गई। पुलिस द्वारा आरोपी सत्येंद्र सिंह पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-police-caught-illegal-liquor-arrested-the-accused-062545-6247610.html

No comments:

Post a Comment