Monday, December 23, 2019

खाद्य सुरक्षा टीम ने पैक्ड दूध के सेंपल लिए

खाद्य सुरक्षा टीम ने पैक्ड दूध के सेंपल लिए

दमोह।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के अनेक स्थानों पर माैजूद डेयरियों पर जाकर पैक्ड दूध के सेंपल लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार ने बताया कि निरीक्षण की कार्यवाही में दमोह के बस स्टैंड स्थित मनसुख फूड प्रोडक्ट्स अमूल मिल्क पार्लर की होलसेल दुग्ध उत्पाद विक्रय एजेंसी से अमूल गोल्ड पाश्चुरिकृत फुल क्रीम मिल्क का नमूना लिया है। मौके पर ही एजेंसी में डीप फ्रीजर की स्वच्छता हार्ईजीन की जांच की गई। उन्होंने बताया कि दूध के सेंपल को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मानक स्तर की नहीं पाए जाने पर नियमानुसार एजेंसी संचालक एवं निर्माता कंपनी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-food-safety-team-took-samples-of-packed-milk-062551-6247440.html

No comments:

Post a Comment