सक्रिय समाज सेवक संगठन ने बांटे गर्म कपड़े: सक्रिय समाज सेवक संगठन द्वारा गोला का मंदिर स्थित आवासीय बालिका गृह अौर सिटी सेंटर स्थित झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शिल्पी सांघी, हैरी गुप्ता, पुनीत परिहार, सुनील अग्रवाल, सरिता चौहान, सरिता राघव, रूपाली त्रिपाठी अादि शामिल थीं।
पुलक परिवार ने बांटे गर्म कपड़े: पुलक जन मंच अौर जैन जाग्रति महिला की दानाओली शाखा के सदस्यों द्वारा इंद्रकुमार जैन की पुण्यतिथि पर महापौर कार्यालय के सामने स्थित झोंपडी में रहने वाले लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर मनोज जैन, मुकेश जैन, सचिन जैन, सीमा जैन, नीलम जैन, सुशम जैन, पूनम जैन अंशु जैन, स्वाति जैन, ज्योति जैन आदि उपस्थित थे।
मेला परिसर स्थित झुग्गी-झोंपड़ी में महावीर इंटरनेशनल ने बांटे कंबल
महावीर इंटरनेशनल द्वारा बुधवार को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में स्थित झुग्गी-झोंपड़ीयों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरित करने वालों में अजित कुमार संचेती, सुदर्शन जैन, अरुण चैरड़िया, मंजू चैरड़िया आदि शामिल थे।
कलचुरी महिला मंडल ने बच्चियों को गर्म पानी के लिए कैंपर दिए
कल्चुरी महिला मंडल द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, मोजे अौर टोपियां वितरित की गईं। इसके अलावा फालका बाजार स्थित कृपा दान आश्रम में रहने वाली बच्चियों को गर्म कपड़े अौर गर्म पानी के लिए कैंपर दिए। साथ ही बालिकाअों को भोजन भी कराया। इसके अलावा अचलेश्वर मंदिर पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, जूली शिवहरे, हेमा, पिंकी, सोनम, हेमलता, रेणु, मूर्ति, डॉली शिवहरे, गीता राय अादि उपस्थित थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-social-organizations-distributed-clothes-and-food-to-the-needy-074545-6266388.html
No comments:
Post a Comment