
शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में अच्छी रैंक दिलाने के लिए नगरपालिका अब शहर के खाली पड़े प्लॉटों पर पड़े कचरे को साफ करवाकर प्लॉट मालिक से इसका शुल्क वसूलेगी। इससे शहर का कोना-काना साफ हो सकेगा। नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर संतोष धनेलिया ने बताया शहर के खाली प्लॉटों पर कचरा पड़ा होने के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। इन प्लॉटों पर आसपास के लोग कचरा फेंकते हैं। प्लॉट मालिक फेंसिंग या बाउंड्रीवॉल की व्यवस्था नहीं करते हैं। इस कारण कचरा फैल रहा है। इसीलिए अब प्लॉट मालिकों और कचरे के आधार पर आसपास के लोगों पर कार्रवाई या 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि नपा प्लॉट से कचरा हटवाती है तो प्लॉट मालिक से सफाई का शुल्क वसूला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-if-garbage-is-found-on-empty-plots-then-those-who-pour-it-will-be-fined-065009-6242767.html
No comments:
Post a Comment