Sunday, December 8, 2019

शिक्षकाें ने आपस में चंदा करके बनाया स्वागत गेट

प्रतिभा पर्व में बच्चों का स्वागत करने लिए स्कूल परिसर में बनाया स्वागत द्वार

भास्कर संवाददाता |बैतूल

भीमपुर ब्लॉक के सिमोरी मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने चंदा एकत्रित कर स्कूल में स्वागत गेट बनाया है। शिक्षक शैलेंद्र बिहारिया व ममता गोहर ने प्रतिभा पर्व पर बच्चों का स्वागत करने के लिए द्वार का निर्माण कराया है। बिहारिया ने बताया स्वागत द्वार बनाने में 20 हजार रुपए का खर्च आया है। द्वार निर्माण में मजदूरी की लागत कम करने के लिए शिक्षकों ने 15 दिन तक स्वयं तराई के साथ ही श्रमदान भी किया।

इस स्वागत द्वार के निर्माण में 125 किलो लोहा, 1 ट्रॉली गिट्टी, 1 ट्रॉली रेत, 9 बोरी सीमेंट, 6 हजार रुपए मजदूरी लगी है। शिक्षक अजय बड़ोदे, शिक्षिका राधिका पटिया ने भी द्वार निर्माण में सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-teachers-built-welcome-gate-by-donating-among-themselves-074056-6133465.html

No comments:

Post a Comment