Thursday, December 19, 2019

कम दबाव से सप्लाई, अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा नलों में पानी

वार्ड 6 और 8 सक्सेना के पुरा में पानी की समस्या

भास्कर संवाददाता | बानमोर

नगर के वार्ड नंबर 6 और 8 में एक सप्ताह से अंतिम छोर तक नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसकी वजह से रहवासियों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि सक्सेना पुरा ऊंचाई पर बसा हुआ है। जब तक टंकी से बाल को पूरा नहीं खोला जाता है तब तक लाइन में प्रेशर से पानी नहीं आता है। पानी समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियो को आवेदन देकर अवगत कराया गया है। बावजूद इसके भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि वार्ड नंबर 6 के बघीता का पुरा और वार्ड नंबर 8 सक्सेना बस्ती में पिछले एक सप्ताह से नलों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। रहवासी हरीश जाटव, रिंकू जाटव, नवल किशोर शिवहरे, अनिल जाटव ने बताया है कि नगर परिषद में आवेदन देकर शिकायत की फिर भी बाल को पूरा नहीं खुलवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/murena/news/mp-news-supply-due-to-low-pressure-water-is-not-reaching-the-end-072524-6219544.html

No comments:

Post a Comment