Saturday, December 28, 2019

नागरिकता कानून का समर्थन करने पर बसपा विधायक रमाबाई को मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

दमोह. मध्यप्रदेश में दमोह के पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई को नागरिकता कानून का समर्थन करने परमायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा अनुशासित पार्टी है।

इसका अनुशासन तोड़ने पर पार्टी के विधायक और सांसद के खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की जाती है।इसी के चलते पथरिया विधायक रमाबाई को पार्टी से निलंबित किया जाता है। क्योंकि उन्होंने नागरिकता कानून का समर्थन किया था। रमाबाई पर पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।

मायावती ने ट्ीट में यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बसपा विधायक रमाबाई- फाइल


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mayawati-suspends-bsp-mla-ramabai-parihar-from-party-due-to-support-to-caa-and-nrc-126404137.html

No comments:

Post a Comment