Sunday, December 8, 2019

ऑटो एम्बुलेंस चालक का ऐलान - योजना के तहत निशुल्क देंगे सेवाएं

बैतूल| जिला मुख्यालय पर बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एम्बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो चालक सतत सेवा कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को जब समिति के पदाधिकारी सेवा शुल्क देने पहुंचे तो एक ऑटो चालक ने ऑटो एम्बुलेंस योजना के माध्यम से जीवन रक्षा के इस मिशन में निशुल्क सेवा देने का ऐलान कर दिया। ऑटो एम्बुलेंस चालक प्रकाश वंजारे ने समिति अध्यक्ष गौरी पदम, सचिव भारत पदम एवं संयुक्त सचिव ईश्वर सोनी से सेवा शुल्क लेने से इनकार कर दिया। ऑटो एम्बुलेंस चालक प्रकाश वंजारे रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। बजरंग सेना के माध्यम से रक्तदान शिविरों का आयोजन भी कराते रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-auto-ambulance-driver-announced-free-services-under-the-scheme-074111-6133458.html

No comments:

Post a Comment