Friday, December 6, 2019

टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार पर केस दर्ज, मृतक का शव बिहार भेजा

टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार पर केस दर्ज, मृतक का शव बिहार भेजा

भिंड|
स्टेट हाईवे पर बाराकलां गांव के पास साइकिल सवार युवक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतक के शव का पीएम होने के उपरांत समाजसेवियों ने उसे एंबुलेंस से बिहार भिजवाया है। यहां बता दें कि बाराकलां गांव में प्रमोद उर्फ भगत सिंह कुशवाह (37) पुत्र प्यारेलाल निवासी मुस्तरा का पुरा जिला मुजफ्फर नगर बिहार में मधुमक्खी पालन का कार्य करते हैं। वे गुरुवार की शाम 6.30 बजे साइकिल से बाराकलां से बाराकलां गांव के पास गुजर रहे थे। तभी एक स्कूटी क्रमांक एमपी 30 एमजे 7218 के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे भगत की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-case-registered-against-the-scooter-rider-who-killed-the-body-of-the-deceased-sent-to-bihar-072621-6115252.html

No comments:

Post a Comment