भोपाल. भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक वुडन फैक्ट्री में शनिवार को अल सुबह आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया, इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।आग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग सेलाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर नगर निगम की आधा दर्जन दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गईं। आग इतनी विकराल थी कि दूर से लपटें देखी जा सकती थीं। दमकल कर्मियों ने दमकल के जरिए पानी की लगातार बौछार कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बादआग पर काबू पा लिया।नगर निगम फायर ऑफिसर रामेश्वर नील भी मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे।
जिस जगह पर आग लगी, उससे सटी कई झुग्गियां थीं, जो आग की चपेट में आ गईं, हालांकिनिगम के फायर कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए झुग्गी में फंसे लोगों और उनकी गृहस्थी का सामान भी बाहर निकाला। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/fierce-fire-at-govindpuras-wooden-factory-slums-came-under-fire-fire-personnel-pulled-people-out-126399185.html
No comments:
Post a Comment