Friday, December 20, 2019

मॉडल सुनील दत्त सहित शहर के युवाओं ने किया रक्तदान

मॉडल सुनील दत्त सहित शहर के युवाओं ने किया रक्तदान

छतरपुर |
भोपाल के मॉडल सुनील दत्त व्यास ने शुक्रवार को छतरपुर यात्रा के दौरान जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया। उनके साथ शहर के युवा नेता अंकित चंसौरिया, अंकुर यादव और रक्तवीर अमित जैन ने भी अपना रक्तदान दिया। इस दौरान सुनीलदत्त व्यास ने कहा कि दरअसल रक्तदान को लेकर भ्रांति है कि शरीर से रक्त निकलने के बाद व्यक्ति कमजोर हो जाता है, जबकि यह गलत सोच है। उन्होंने कहा कि शरीर में नए रक्त का निर्माण और सेहतमंद व्यक्तित्व के लिए रक्तदान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर तीन महीने में व्यक्ति को संभव हो तो रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर अस्पतालों में रक्त के अभाव के कारण लोगों के मरने की खबरें सामने आती हैं। यदि युवाओं सहित स्वस्थ्य लोग रक्तदान का प्रण ले तो कई लोगों की जान बच सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-youth-of-the-city-donated-blood-including-model-sunil-dutt-065600-6226996.html

No comments:

Post a Comment