इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद फांदी लगाकर जान दे दी। विवाद के बाद पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर वह काफी तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया काकड़ में रहने वाला 25 वर्षीय राहुल साहू एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर था। राहुल की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। एक महीने पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्साई पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके ललितपुर चली गई। पत्नी के जाने के बाद राहुल तनाव में रहने लगा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मृतक के पास से मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/husband-dies-by-hanging-after-dispute-with-wife-126392884.html
No comments:
Post a Comment