
हरदा| इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर परशुराम चौके पास रविवार सुबह बाइक की टक्कर से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों भाई-बहन है। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर बाइक चालक भाग निकला। लोगों ने दोनों बच्चों को तत्काल नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 1 निवासी चंदन पिता सोमनाथ (9) और उसकी छोटी बहन दिव्या रोड क्रास कर रहे थे। दोनों भाई-बहन प्रताप कॉलोनी से रोड पार कर बड़ी सिंधी कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चालक रुका, लेकिन लोगों की भीड़ देखकर भाग निकला। हालांकि, दोनों बच्चों को हाथ व पैर में मामूली चोटें आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-two-children-injured-in-bike-collision-admitted-084533-6076782.html
No comments:
Post a Comment