Sunday, December 29, 2019

कपड़ों से भरा काॅर्टून चुराने वाले दो गिरफ्तार, 84 हजार रुपए का माल बरामद

इंदौर. छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र से पिछले दिनों हम्माल के ठेले से हजारों रुपए के कपड़ों से भरा काॅर्टून चोरी होने के मामले का खुलासा हाे गया। पुलिस ने हीरानगर के रहने वाले दो बदमाशों को दबोचा है, जिनसे हजारों रुपए का माल भी बरामद किया गया है। बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार एक हम्मालने शिकायत दर्ज करवाई थी कि ठेले पर तीन कपड़ों से भर काॅर्टून लेकर दुकान पर देने जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने उसका माल चारी कर लिया और फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

इसके बाद मुखबिर की सूचना पर योगेश चौकसे और शुभम उर्फ बम डागुर को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी हुआ पाॅर्सल भी बरामद किया गया है। चोरी गए माल की कीमत 84 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस इनसे अन्य चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ लिया।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-gwaltoli-crime-news-today-clothes-bag-stolen-126407153.html

No comments:

Post a Comment