धार.स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर पालिका ने नया प्रयोग किया है। परिषद सूखे कचरे को भी रिसाइकल करेगी। इसके लिए नगर पालिका ने ट्रेचिंग ग्राउंड पर एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी सेंटर) खोला है। जिसमें लाखों रु. कीमत की लगभग पांच तरह की मशीन लगाई है। पांचों मशीनों से प्रोसेस के बाद कचरा रिसाइकल किया जाएगा। सीएमओ विजयकुमार शर्मा ने बताया मशीन इंस्टॉल करने के बाद काम शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि शहर से रोजाना 40 टन सूखा कचरा संग्रहित होता है। इसका लगभग 80 प्रतिशत कचरा रिसाइकल किया जाएगा। शेष कचरा निस्तारित किया जाएगा।
वॉल पेटिंग, एलईडी लाइट लगाई
स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर पालिका सफाई के साथ शहर संवार भी रही है। नपा ने आदर्श सड़क, मांडू रोड, एलआईसी ऑफिस के सामने वॉल पेटिंग बनाई है। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया है। इसके साथ ही अदर्श सड़क के बिजली पोल पर एलईडी लाइट भी लगाई है।
इन मशीनों से रिसाइकल होगा कचरा
सीएमओ शर्मा के मुताबिक सूखा कचरा रिसाइकल करने के लिए गट्टा मशीन, फटका मशीन, क्रेशर मशीन, मिक्सर मशीन लगाई है। मशीनों की मदद से कचरे को अलग-अलग भागों में विभाजित किया जाएगा। इसके बाद इसके गट्टे बनाएं जाएंगे। यह गट्टे फैक्ट्रियों को बेचे जाएंगे। इससे कचरे का सही उपयोग होने के साथ नगर पालिका की आय का स्त्रोत भी बढ़ेगा। नगर पालिका गिले कचरे से खाद भी बना रही है। रोजाना संग्रहित गीले कचरे से हर 15 दिन में खाद तैयार की जाती है। लगभग 20 से 30 प्रतिशत खाद तैयार की जा रही है।
नगर पालिका की ओर से कचरा सेग्रीगेशन के भी कर रहे हैं प्रयास
नगर पालिका की ओर से कचरा सेग्रीगेशन को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है। लंबे समय से धार के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग करने का काम लगभग बंद हो गया था। इससे शहर से उठने वाला कचरा एक साथ ही यहां डंप किया जा रहा था। मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद उसे इस कार्य से बंद कर दिया गया था। गीला और सूखा कचरा अलग करने और सफाई कार्य में तत्परता के कारण ही धार स्वच्छता सर्वेक्षण में एक लाख से कम की आबादी वाले शहरों में प्रदेश में पहले नंबर पर और देश में 13वें नंबर पर आया था, लेकिन बाद में सफाई और सेग्रीगेशन दोनों ही कार्यों में हम पिछड़ गए। इससे स्वच्छता रैंकिंग में धार प्रदेश में 56वें नंबर पर पहुंच गया।
- 30 वार्ड हैं शहर में
- 96 हजार है जनसंख्या
- 22 कचरा गाड़ियां हैं
- 505सफाई कामगार और कचरा गाड़ी चालक
- 130 डस्टबिन रखे हैं शहर में
सर्वेक्षण में इन निजी कंपनियों का सहयोेग
- डिवाइन बेस्ट मैनेजमेंट इंदौर
- रतन एम्पोरियम धार
- ह्ममन मैट्रिक्स इंदौर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/five-machines-will-recycle-80-of-the-dry-waste-stored-daily-making-bundles-and-selling-them-to-factories-126392737.html
No comments:
Post a Comment