Sunday, December 1, 2019

गोंड समाज 6 को निकालेगा वाहन रैली, सौंपेगा ज्ञापन

गोंड समाज महासभा की जिला कमेटी की बैठक रविवार को छीपानेर रोड स्थित मांगलिक भवन में हुई। इसमें जिले के विभिन्न गांंवों से भी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान आगामी 6 दिसंबर को वाहन रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय हुआ।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक 27 नवंबर को हुई। इसमें भू राजस्व संहिता 1959 में संशोधन कर आदिवासी क्षेत्रोें में गैर आदिवासी को जमीन के डायवर्सन का अधिकार देने के प्रस्ताव को निरस्त व अनुसूचित क्षेत्र की भूमि को गैर आदिवासी को बेचने पर प्रतिबंध के संबंध में चर्चा हुई। सभी ने 6 दिसंबर को इस संबंध में 12 बजे अजाक्स कार्यालय से कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया। बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-gond-samaj-6-to-conduct-vehicle-rally-will-submit-memorandum-084506-6076794.html

No comments:

Post a Comment