करीब 53 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग से सभी धर्म के संगठनों द्वारा किए जाने वाले धार्मिक आयोजन कर्ताओं को मिलेगा। वहीं छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। जामा मस्जिद के आगे लाल के चौराहे से लेकर सागर मल जी की पुलिया तक यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया था। जबकि इस मार्ग से हिन्दू मुस्लिम समाज के चल समारोह निकाले जाते है। इस मार्ग पर जहां शहर की सबसे बड़ी जामा मस्जिद व पक्का फाटक वाली मस्जिद के अलावा सिद्ध क्षेत्र झिरिया मंदिर, गणेश मंदिर सहित प्राइवेट स्कूल व सरकारी स्कूल, मदरसे और कब्रिस्तान भी है। इसी मार्ग से ग्रामीण क्षेत्र के लिए रास्ता जुड़ा हुआ है।
मार्ग पर सीसी रोड बनने के बाद मंदिर-मस्जिद जाने वाले लोगों सहित स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, कब्रिस्तान जाने वालों सहित विभिन्न मोहल्लों के रहवासियों को आवागमन में आसानी होगी। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी। कृषक हबीब शाह खान पटेल, जागेश्वर महाराज, खुमान सिंह बड़ेदा, सैयद आबिद हुसैन का कहना है कि मार्ग के निर्माण से रास्ता सुगम तो होगा ही आमजन को इससे लाभ होगा साथ ही धूल से भी निजात मिलेगी।
इस संबंध में नपाध्यक्ष नन्हीबाई मलखान सिंह जाट का कहना है कि यह मार्ग काफी पुराना था जिस पर गड्ढे हो गए थे इसके निर्माण के लिए कई बार लोगों ने मांग रखी थी। करीब 53 लाख की लागत से यह मार्ग बनवाया जा रहा है। साथ ही अन्य मोहल्लों को जोड़ने वाले मार्गो का निर्माण भी चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-53-lakh-running-ceremony-route-people-will-be-overcome-064531-6242601.html
No comments:
Post a Comment