Monday, December 30, 2019

पुलिस ने 30 हजार के इनामी बदमाश को शार्ट एनकाउंटर में पैर में गोली मारी; चांदी के कड़े लूटने के लिए वृद्धा के पैर काटे थे

ग्वालियर. चांदी के कड़े लूटने के लिए सुनारों की बगिया में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले 30 हजार रुपए के इनामी बदमाश जमाल उर्फ कुरुआ निवासी जाैरा जिला मुरैना को पुलिस ने रविवार की रात बदनापुरा रोड पर शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के घुटने में लगी। लुटेरे का सुराग बीती रात पनिहार क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरों की घेराबंदी के दौरान पकड़े गए संदेही से मिला था। चोर ट्रैक्टर जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे। पकड़े गए लुटेरे पर ग्वालियर और मुरैना जिले में 11 अपराध दर्ज हैं।

एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि रविवार रात मुरैना की ओर से ग्वालियर आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की ताे उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद युवक बाइक को बदनापुर के रास्ते साडा बायपास पर टर्न कर भागा। यहां पर डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर ने क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम को सर्चिंग के लिए तैनात किया था। गोली चलाकर भागने वाले युवक की तलाश में पुलिस पार्टी ने घेराबंदी की ताे युवक ने पुलिस काे ललकारा।

इस दैारान हुई जवाबी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के घुटने में लगी और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। बदमाश के गिरते ही पुलिस पार्टी ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए शख्स की पहचान 30 हजार के इनामी बदमाश जमाल उर्फ कुरआ (22) पुत्र लच्छी खान उस्मानी निवासी जौरा के रूप में हुई।

13 सितंबर को वृद्धा की हत्या कर चांदी के कड़े निकालने के लिए पैर काटे थे
करुआने गत 13 सितंबर को अपने साथी भूरा के साथ मिलकर बहोड़ापुर स्थित सुनारों की बगिया में चुग्गो बाई (80) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वृद्वा के पैरों से चांदी के कड़े नहीं निकलने पर करुआ ने उसके पैर काट दिए थे। इसके बाद कड़े निकालकर दोनों फरार हो गए थे। इस घटना से पहले करुआ ने गेंडे वाली सड़क पर घर में घुसकर दंपति पर हमलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। करुआ का साथी भूरा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


एक माह में दूसरे बदमाश को लगी पुलिस की गोली
ग्वालियर पुलिस बदमाशों को सीधे गोली मार रही है। दिसंबर में हुए दो एनकाउंटर में ऐसा हुआ। 1 दिसंबर को पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर पंकज सिकरवार के हत्या के आरोपी परमाल सिंह तोमर को शाॅर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली मार दी थी। इसके 29 दिन बाद रविवार को 30 हजार के इनामी बदमाश करुआ काे भी इसी तरह से पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है।

शॉर्ट एनकाउंटर करने वाली टीम को पुरस्कृत करेंगे
बदमाशों के लिए चेतावनी है। क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर पुलिस की शॉर्ट एनकाउंटर करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। - राजाबाबू सिंह, एडीजी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्वालियर में पुलिस ने एक शार्ट मुठभेड़ में 30 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया।


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/police-caught-a-reward-of-30-thousand-shot-at-him-in-the-leg-in-a-short-encounter-126407323.html

No comments:

Post a Comment