Friday, December 27, 2019

बड़वानी में असंतुलित कार दो पलटी खाकर 200 फीट दूर गड्‌ढे में गिरी, कारोबारी सहित दो की मौत

बड़वानी. बड़वानी जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसे में ग्रेनाइट कारोबारी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार असंतुलित होकर उछली और 2 सौ फी दूर एक गड्‌ढे में जा गिरी। घायलों को बड़वानी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, शनिवार को मृतकों को पीएम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात ग्रेनाइट कारोबारी सुमित मोदी अपने मजदूरों को छोड़ने उनके गांव जा रहे थे। अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मंडवाड़ा रोड पर तेजगति कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। कार गति तेज होने से दो बार पलटी और दो सौ फीट दूर एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे बाद करोबारी मोदी और मजदूर गणेश की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को बड़वानी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों को भर्ती करवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार उछलकर सड़क से दो सौ फीट दूर जा गिरी।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/2-people-including-granite-businessman-died-in-road-accident-in-barwani-126399216.html

No comments:

Post a Comment