Sunday, December 22, 2019

10 सहकारी समितियों में किसानों को नकद में मिलेगा यूरिया

जिले की 10 सहकारी समितियों में अब नकद में यूरिया का वितरण होगा। इन समितियों से सभी जुड़ी समितियों के कालातीत (डिफाल्टर) किसानों को नकद में यूरिया मिलेगा। कलेक्टर तेजस्वी नायक ने कहा द्वारा किसानों को यूरिया मिलने में किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके लिए समिति से नकद में यूरिया की व्यवस्था की है। उप संचालक कृषि केपी भगत ने बताया बारव्ही, खेड़ीसांवलीगढ़, पाढर, चिचोली, चिल्कापुर, आठनेर, बघोड़ा, प्रभातपट्टन, मुलताई तथा आमला सहकारी समिति से नकद में यूरिया वितरण की व्यवस्था की है।

यहां से मिलेगा किसानों को नकद में यूरिया

बारव्ही समिति से बैतूलबाजार, सोहागपुर, बारव्ही तथा सेहरा समिति के किसानों।

खेड़ीसांवलीगढ़ समिति से बैतूल ब्लॉक के सभी जुड़ी समितियों के किसान

पाढर सहकारी समिति से घोड़ाडोंगरी तथा शाहपुर के सभी जुड़ी समितियों के किसान

चिचोली विपणन समिति से चिचोली, भीमपुर सभी जुड़ी समितियों के किसान

चिल्कापुर से भैंसदेही ब्लॉक की सभी जुड़ी समितियों के डिफाल्टर किसान।

आठनेर सहकारी समिति से आठनेर ब्लॉक की सभी जुड़ी समितियों के किसान।

बघोड़ा सहकारी समिति से बिरुलबाजार, हिवरखेड़, मासोद, धाबला, छिंदखेड़ा, गेहूंबारसा एवं बिसनूर के डिफाल्टर किसान।

सहकारी समिति प्रभातपट्टन से प्रभातपट्टन ब्लॉक की सभी जुड़ी समितियों के किसान।

मुलताई से सभी जुड़ी समितियों के किसान।

आमला समिति से आमला ब्लॉक के सभी जुड़ी समितियों के डिफाल्टर किसान नकद में यूरिया प्राप्त कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-farmers-will-get-urea-in-cash-in-10-cooperative-societies-064535-6242777.html

No comments:

Post a Comment