गौरतलब है कि चार दिवसीय फाइनल टेस्ट मैच में टॉस जीतकर चंबल डिवीजन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 243 रन बनाए। जिसके जवाब में इंदौर ने 303 रन बनाते हुए 60 रनों की बढ़ ले ली। दूसरी पारी में चंबल टीम ने 306 रन बनाकर दूसरी पारी में इंदौर के सामने 247 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में इंदौर टीम 145 रन पर ढेर हो गई। मैच की दोनों परियों में चंबल की ओर से विष्णु भारद्वाज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लिए। वहीं सक्षम राय ने पहली पारी में 73 और दूसरी पारी में 137 नाबाद बनाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-chambal-defeated-indore-by-101-runs-won-jagdale-trophy-072540-6219485.html
No comments:
Post a Comment