Thursday, December 26, 2019

कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था सलमान खान का जन्म, अब यहां बन रहा है 100 करोड़ की लागत से नया अस्पताल

इंदौर. अभिनेता सलमान खान का आज 54वां जन्मदिन है। 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में सलमान का जन्म हुआ था। सलमान खान मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं और प्रदेश सरकार द्वारा उनके जन्मस्थल कल्याणमल नर्सिंग होम को तोड़कर वहां 100 करोड़ की लागत से नया अस्पताल बना रही है। इस नए अस्पताल में सलमान खान की बचपन की यादों को भी संजोया जाएगा।


अफगानिस्तान से इंदौर आए थे सलमान के दादा
सलमान खान के दादाअब्दूल रशीद खान अफगानिस्तान से इंदौर आए थे। होल्कर स्टेट के समय वे महेश्वर में 12 साल तक पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। सलमान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। उनके परिवार के लोग वर्तमान में इंदौर के खान कंपाउंड में रहते हैं।


सियागंज से लाए तिल्ली के तेल से होती थी मालिश
कल्याणमल नर्सिंग होम में दाई रुकमणि भाटी द्वारा डिलिवरी करवाई गई थी। जन्म के बाद सलमान की मालिश से लेकर अन्य जिम्मा भी रुकमणि पर था। वे बताती हैं कि जब मैंने सलीम साहब को सलमान के जन्म की खबर दी तो उन्होंने खुश होकर मुझे 100 रुपए का नोट दिया था। वे बताती हैं कि सलमान की मालिश के लिए उनके ताऊ बटवा मियां सियागंज से तिल्ली का तेल लाते थे जिससे सलमान की रोज एक घंटे तक मालिश की जाती थी।


सबकी इच्छा शादी कर ले सलमान
इंदौर में रहने वाले सलमान के ताऊ नईम खान का कहना है कि- वे सलमान जन्मदिन पर बस एक ही दुआ मांग रहे हैं कि अब वो शादी करके अपना घर बसा लें। वहीं सलमान खान की भतीजी असमा खान का कहना है कि शादी करना उनका निजी मामला है, लेकिन हमारी यह दुआ है कि वह इसी तरह तरक्की करते रहें हैं। आसमा का कहना है कि चाचा के जन्मदिन पर परिवार को दोहरी खुशी मिलने जा रही है क्योंकि उनकी बुआ अर्पिता भी मां बनने जा रही है और उसके लिए 27 दिसम्बर की तारीख चुनी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में सलमान का जन्म हुआ था।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/salman-khan-was-born-in-kalyanmal-nursing-home-now-a-new-hospital-is-being-built-here-at-a-cost-of-100-crores-126392379.html

No comments:

Post a Comment