Thursday, November 28, 2019

सिग्नल तोड़कर भाग रहे ऑटो चालक ने सूबेदार से की धक्का-मुक्की

गोला का मंदिर चौराहे पर एक ऑटो चालक ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भाग रहा था। उसे सूबेदार ने रोका और कागज दिखाने को कहा तो धक्का-मुक्की करने लगा। इसके बाद सूबेदार को धक्का देकर फिर भागने की कोशिश की। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने सूबेदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। ऑटो चालक ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया।

भिंड रोड की तरफ से रेसकोर्स रोड पर एक ऑटो जा रहा था। ऑटो चालक ने ट्रैफिक सिग्नल पर ऑटो नहीं रोका और बत्ती लाल होने के बाद भी ऑटो आगे बढ़ा दी। सूबेदार प्रमोद साहू ने उसे रोक लिया। ऑटो चालक अभद्रता करने लगा। जब उससे कागज मांगे तो धक्का-मुक्की पर उतारू हो गया फिर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने गोला का मंदिर थाने से भी फोर्स बुला लिया। इसके बाद उसे पकड़कर थाने ले गए। उस पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया है।

बुलट से चालक निकाल रहा था गोली जैसी आवाज एडीजी ने पकड़वाया: फूलबाग की तरफ से बुलट एमपी07 एमएक्स 9475 आ रही थी। बुलट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकल रही थी। किसी ने बुलट का फोटो खींचा और एडीजी राजाबाबू सिंह को वाट्सएप पर भेजा। एडीजी के पास शिकायत पहुंची तो तुरंत सभी थानों को उन्होंने मैसेज किया। ट्रैफिक पुलिस भी नदी गेट चौराहा, शिंदे की छावनी, इंदरगंज और लश्कर के अन्य इलाकों में तैनात हो गई। आगे जाकर बुलट सवार को पकड़ लिया।

न्यू कलेक्टोरेट न जाने वाले टेंपो पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

डीएसपी ट्रैफिक आरएन त्रिपाठी ने न्यू कलेक्टोरेट तिराहे पर चेकिंग पॉइंट लगाया। 9 नंबर रूट पर चलने वाले टेंपो चालक गोविंदपुरी से ही वापस लौट रहे थे। ऐसे चार टेंपो पुलिस ने पकड़े। इनके चालान काटे। कलेक्टर अनुराग चौधरी और एसपी नवनीत भसीन को लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार को यह कार्रवाई की गई।

बुलट को जब्त कर कार्रवाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news auto driver fleeing signal broke the head of subedar


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-auto-driver-fleeing-signal-broke-the-head-of-subedar-082634-6052242.html

No comments:

Post a Comment