
बरेली | राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणकारियों पर एमपीआरडीसी ने प्रशासन और पुलिस के सहयेाग से कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिन लोगांे ने मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए थे और एमपीआरडीसी व ठेकेदार के बार-बार कहने पर भी नहीं हटा रहे थे। इससे परेशान अफसर एसडीएम के पास पहुंचे और पूरे मामले को समझाया। एसडीएम ने पुलिस के साथ राजस्व अमला एमपीआरडीसी के अफसरों के साथ भेजा और सख्ती से अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण हटवाया। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। बता दें कि एनएच निर्माण को लेकर ठेकेदार एवं एमपीआरडीसी अतिक्रमण कारियों से परेशान हो रहे हैं। गुरुवार को एमपीआरडीसी के अफसरों ने एसडीएम को पत्र लिखकर पिपरिया रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की हकीकत बताई और सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की बात कही। अफसरों ने एसडीएम को बताया कि विट्ठल दास भूतड़ा के द्वारा तार फेंसिंग कर निर्माण कार्य को प्रभावित किया जा रहा है। जिस पर एसडीएम ने पुलिस को भेजकर अतिक्रमण हटवाया और निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ करवाया गया। इस दौरान एमपीआरडीसी के अफसर, पुलिस और राजस्व अमला मौजूद रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-mprdc-strictly-removes-the-encroachment-that-is-becoming-a-road-for-national-highway-073102-6000576.html
No comments:
Post a Comment