नगर निगम ने 32 सड़कों को ठीक कराने की जिम्मेदारी पेच रिपेयरिंग विभाग और ठेकेदारों को दी थी। अभी तक 30 सड़कों पर संधारण का काम पूरा कर दिया है। दैनिक भास्कर ने इनमें से कुछ सड़कों पर पहुंचकर संधारण कार्य की सच्चाई को देखा। नोडल अधिकारी प्रेम पचौरी का कहना है कि सड़कों को ठीक किया गया है। यदि कहीं गड्ढा रह गया, तो ठीक करा दिया जाएगा।
दाल बाजार में सड़क पर गड्ढे। यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
कहां-कहां मिले गड्ढे
हनुमान टॉकीज से लक्कड़खाना मार्ग: यहां पर दो छोटे-छोटे गड्ढे हैं। इसके अलावा 300 मीटर तक पानी की लाइन डालने के बाद अमृत योजना ने डामरीकरण का काम नहीं किया। इस वजह से गड्ढे नजर आ रहे हैं।
मैसकॉट से हेमसिंह की परेड: इस सड़क पर सड़क का साइज छोटा कर गड्ढे भर दिए हैं। इस कारण एक जगह गड्ढा भरने से रह गया है।
मांढरे की माता से कस्तूरबा चौराहा: केंद्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के पास का गड्ढा नहीं भरा गया। यहीं सड़क के किनारे अमृत योजना में पानी की लाइन के लिए खुदाई की गई थी। कंपनी ने अभी तक रेस्टोरेशन का काम पूरा नहीं किया। 100 मीटर की पट्टी पर गड्ढे दिख रहे हैं।
फूलबाग चौराहे से सेवानगर: बारिश से सड़क में हुए गड्ढों को भर दिया गया है। यहां रेल फाटक के आगे जरूर गड्ढा नजर आता है।
स्मार्ट सिटी नहीं कर पाई काम शुरू
महल गेट से मांढरे की माता रोड का बनाने का काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होना है। अभी तक कंपनी काम शुरू नहीं कर पाई है। यहां सड़क के गड्ढों को निगम ने संधारण कार्य के तहत ठीक करा दिया है।
निगम आयुक्त संदीप माकिन का कहना है किशहर में बारिश से खराब हुई सड़कों के संधारण का काम चल रहा है। कुछ सड़कों पर काम पूरा हो चुका है। जहां पर अमृत योजना ने काम नहीं किया है। उनसे जल्द ही काम कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-potholes-filled-due-to-rain-roads-remain-intact-after-digging-in-nectar-080704-5957596.html
No comments:
Post a Comment