Tuesday, November 19, 2019

गाय को बचाने के चक्कर में फिसली बाइक, चालक गंभीर

गाय को बचाने में फिसलने घायल युवक अस्पताल में इलाज कराते हुए।

भास्कर संवाददाता| अशोकनगर

मंडी में काम करने के लिए आ रहे एक युवक की बाइक गाय को बचाने के प्रयास में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दरअसल, रवि अहिरवार पुत्र मोहनलाल अहिरवार निवासी कजराई उम्र 32 साल मंगलवार सुबह अशोकनगर मंडी में काम करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान कोलुआ रोड पर उसकी बाइक के आगे अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक सड़क किनारे फिसल गई। इससे युवक के मुंह में गंभीर चोट आई है। युवक को लोगों ने उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ईधर, बरखेड़ी गांव में स्पीड ब्रेकर पर बाइक के पीछे बैठी वृद्धा गिरी

अशोकनगर | बरखेड़ी गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन इन हादसों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इन स्पीड ब्रेकर के पहले न तो कोई संकेतक बोर्ड लगे हैं और न ही स्पीडब्रेकर पर सफेद पटिट्यां लगी हैं।

इस रोड पर पहली बार निकलने वाले लोगों को स्पीडब्रेकर की जानकारी नहीं होने से वह अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। वाहन चालकों ने बताया कि इन स्पीड ब्रेकरों की ऊंचाई काफी अधिक है। इस कारण यहां से निकलने वाले दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इससे वाहनों में टूटफूट होने के साथ हादसे भी हो जाते हैं। सोमवार सुबह अशोकनगर से मावन जिला गुना जा रही बाइक स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी 60 वर्षीय वृद्धा कमलाबाई प|ी वनवारी लाल कोरी निवासी अशोकनगर गिर गई। इससे महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news bike slipped due to save cow driver serious


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-bike-slipped-due-to-save-cow-driver-serious-063557-5982679.html

No comments:

Post a Comment