Saturday, November 23, 2019

धान बिक्री के लिए से एक भी पंजीयन नहीं

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 25 नवम्बर से पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों द्वारा खरीदी केन्द्रों में धान की खरीद की जाना है, हालांकि राजगढ़ जिले से एक भी पंजीयन धान बिक्री के लिए नहीं आया है, इसलिए यहां केंद्र नहीं बनाए गए हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि धान खरीदी के लिए एक भी पंजीयन नहीं हुआ है। हां, मोटे अनाज ज्वार-बाजरा के लिए दो पंजीयन हुए हैं, इसके लिए राजगढ़ में खरीदी केंद्र बनाया गया है।

स्कूली बच्चों ने जन रैली निकालकर बताए कैंसर के खतरे

ब्यावरा| स्कूली छात्र व छात्राओं ने शहर में जनजागरूकता रैली निकालकर कैंसर की बीमारी के खतरों से लोगों को सचेत किया। इंटरनेशनल स्कूल ब्यावरा के 9वीं से 12वीं तक कक्षा के छात्र व छात्राओं ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों से सुबह कैंसर जनजागरूकता के लिए उक्त रैली निकाली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-no-registration-from-paddy-for-sale-065619-6014037.html

No comments:

Post a Comment