Tuesday, November 26, 2019

प्रत्येक नागरिक को संविधान का पालन करना चाहिए : प्राचार्य चौपड़ा

कन्नाैद. काॅलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य चौपड़ा व अन्य।

कन्नौद | कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संविधान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सतीष चौपड़ा ने छात्र-छात्राओं को संविधान की निष्ठा शपथ दिलाई। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा संविधान समाज और शासन को सुचारु रूप से चलाने का एक दस्तावेज है। प्रत्येेक नागरिक को उसका पालन करना चाहिए। प्रो. बीएस पटेल, प्रो. बालकृष्ण वैष्णव, भोजराज बारस्कर, कमलसिंह देलमिया, प्रो. प्रवीण कुमरावत ने भी अपने विचार रखे। संचालन सुबोध व्यास ने किया। आभार प्रो. कमलेश पाटिल ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kannod News - mp news every citizen should follow the constitution principal chopra


source https://www.bhaskar.com/mp/dewas/news/mp-news-every-citizen-should-follow-the-constitution-principal-chopra-081536-6035771.html

No comments:

Post a Comment