
बैतूल| केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 25 नवंबर काे कांग्रेस के होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर शनिवार को लोकसभा प्रभारी मितुल जोशी ने ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद थे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने बताया बैठक में ब्लाॅक स्तर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने तथा 14 दिसंबर को दिल्ली की रैली में जिले की सहभागिता के संबंध में चर्चा की। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, नरेंद्र मिश्रा, भगवान जावरे, नरेंद्र महतो, नामदेव यादव, प्रकाश तायवाड़े, नेकराम यादव, शिवकुमार मालवीय, मोनू बड़ोनिया, नरेंद्र चचड़ा, प्रकाश माथनकर उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-congress-plans-to-demonstrate-against-the-policies-of-the-center-064536-6014258.html
No comments:
Post a Comment