Sunday, November 17, 2019

किसान संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को बताईं समस्याएं

भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन एसडीएम विवेक सिंह ने कृषि उपज मंडी समिति के बैठक हाल में किया। जिसमें किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों को मंडी में आने के दौरान होने वाली परेशानी, तौल के दौरान उनको किन परेशानियों से जूझना पड़ता है इसके बारे में अवगत करवाया। साथ ही उन्होंने इसके लिए सुझाव भी दिए।

संघ के पदाधिकारियों ने शुजालपुर आष्टा मार्ग पर किसानों को हो रही परेशानी और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे व अन्य आपदाओं के दौरान जो अनियमितताएं बरती जा रही हैं उसके बारे में अवगत भी करवाया गया। इस दौरान एसडीएम विवेक सिंह ने किसान संघ के पदाधिकारियों की बात और सुझाव को गंभीरता से सुनते हुए उनको शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के तहसील अध्यक्ष चंदरसिंह सिसोदिया, जिला मंत्री घनश्याम पाटीदार, कोषाध्यक्ष सोहनसिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news farmers39 union officials told problems to sdm


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-farmers39-union-officials-told-problems-to-sdm-063153-5966656.html

No comments:

Post a Comment