Saturday, November 16, 2019

वालीबॉल मैदान में दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाए: डॉ. थाउसेन

ग्वालियर| राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कंपू में वालीबॉल कोर्ट के साथ न्यू हॉकी टर्फ मैदान पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा हॉकी मैदान के पास वाॅकिंग ट्रैक पर लगी पेवर को रिपेयरिंग करने का काम जल्द शुरू किया जाए। यह निर्देश मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने खेल परिसर का निरीक्षण करने के दौरान जिला खेल अधिकारी रामाराव नागले को दिए। एक दिवसीय दाैरे पर ग्वालियर आए संचालक डॉ. थाउसेन ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी के साथ बैडमिंटन और खेल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस बीच हॉकी और बैडमिंटन अकादमी के पुराने सामान की नीलामी करने के निर्देश देने के साथ वीएलसीसी की बिल्डिंग में ऊपर बने महिला हॉस्टल को भी रिनोवेट करने के लिए कहा। इस मौके पर हॉकी अकादमी के कोच परमजीत सिंह, संगीता दीक्षित, इमरान खान और हितेंद्र पाल आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-seating-arrangements-should-be-made-for-the-spectators-at-the-volleyball-ground-dr-thousen-080656-5957613.html

No comments:

Post a Comment