Sunday, November 24, 2019

स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं ने खून की कराई जांच

स्कूल में लालिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भास्कर संवाददाता| बेगमगंज

नगर की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जांच शिविर आयोजित किया गया। परियेाजना अधिकारी हिबा खानम के मार्गदर्शन में छात्राओं के हिमोग्लोबिन की जांच कराई गई।

शिविर में हिबा खानम ने छात्राओं को खान-पान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही मुनगा का प्रयोग कर अपने रक्त की कमी को दूर करने की सलाह दी गई। इसी के साथ ही अन्य स्वास्थ्य से संबधित अन्य सावधानियों के बारे में बताया गया।

शिविर में प्रधान अध्यापिका कलिस्ता एक्का, सुपरवाइजर प्रेमबाई पंथी, संगीता ठाकुर, नीरज सेन, राहुल सिंह ठाकुर के द्वारा जहां स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं के हिमोग्लोबिन की जांच व उनका वजन आदि लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news blood tests conducted by girls in health camp


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-blood-tests-conducted-by-girls-in-health-camp-064035-6021612.html

No comments:

Post a Comment