केंद्र से विकास के लिए नहीं मिल रही राशि- अामला | जनपद पंचायत चाैक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस माैके पर एआईसीसी मेंबर नारायण पुर्णिया ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश काे मिलने वाली राशि राेक दी है। इससे प्रदेश में विकास कार्य नहीं हाे रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, पर्यवेक्षक मिथुल जोशी ने संबोधित किया।
60 लाख हेक्टेयर की फसलें प्रभावित- शाहपुर | शाहपुर में विधायक ब्रह्मा भलावी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तहसीलदार देवशंकर धुर्वे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन साैंपा। नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से 60 लाख हेक्टेयर में फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपकर 6621.28 करोड़ की मांग की थी, इस पर मात्र 1 हजार कराेड़ रुपए ही जारी किए गए।
अामला। प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी।
विधायक ने कहा, सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार
घोड़ाडोंगरी, रानीपुर | विधायक ब्रह्मा भलावी व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मेहतो केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया अाैर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार वीरेंद्र उइके को ज्ञापन सौंपा। इस दाैरान विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों के साथ समर्थन मूल्य पर खरीदी का छल कर अन्नदाताओं को भ्रमित कर रही है। इस माैके पर संजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजपूत अन्य लोग शामिल थे
जय स्तंभ पर चाैक पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
चिचोली | विधायक ब्रह्मा भलावी अाैर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जय स्तंभ चाैक पर प्रदर्शन किया। तहसीलदार लवीना घागरे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर इस रवैये पर राेक लगाए जाने की मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-central-government-is-ignoring-the-victims-of-mp-disaster-and-the-affected-people-submitted-memorandum-063701-6028205.html
No comments:
Post a Comment