Tuesday, November 19, 2019

मवेशियों के खेत में घुसने के विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे को मारा पत्थर, घायल

अशोकनगर | खेत में घुसे आवारा मवेशियों के विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को पत्थर मारकर घायल कर दिया। इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक को डायल 100 की सहायता से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

जानकारी अनुसार कलुआ पुत्र बल्देव सिंह निवासी बमूरिया थाना देहात अपने खेत में घुसे हुए मवेशियों को हांक कर अपने घर ले जा रहा था। इसी दौरान सोमवार शाम को मवेशी कल्ला पुत्र खेमा जाटव के खेत में घुस गए। इस पर कल्ला ने कलुआ को पत्थर मार दिया। पत्थर कलुआ के मुंह में लगा इससे कलुआ को मुंदी चोट आई है। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर कलुआ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-one-person-stabbed-another-injured-in-dispute-over-entering-cattle-field-063610-5982685.html

No comments:

Post a Comment