तीन दिनी बाल मोगली महोत्सव पेंच नेशनल पार्क सिवनी में विशेष आयोजन किए गए हैं जिसमें, प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के चयनित छात्र- छात्राएं यहां आए हुए हैं। मोगली दल के ये बच्चे दिनभर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें हरदा जिले से सीनियर और जूनियर वर्ग में 4-4 छात्र-छात्राएं दल प्रभारियों के साथ पहुंचे हैं।
हरदा। अभ्यारण में जानकारी लेते हुए दल प्रभारी के साथ बच्चे।
जंगल सफारी की, कई तरह के जानवरों को देखा
राज्य स्तरीय बाल मोगली दल प्रभारी योगेंद्र सिंह ठाकुर और रीता गिरि ने बताया कि बच्चों ने पहले दिन जंगल सफारी की। इस दौरान उन्होंने नीलगाय, चीतल, जंगली सूअर, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, कठफोड़वा, दूधराज, नवरंग पक्षी, भालू, हाथी, बायसन, सांभर, सोन कुत्ता, चिंकारा को देखा। इस दौरान बीमारियों के लिए कई उपयोगी वनस्पतियों के बारे में भी जानकारी दी।
ये पक्षी भी देखने को मिले
पक्षी प्रजातियों में पी फोल, रेड जंगल फोल, कोपी जेंट क्रीम सन, रेड वेंटेड बुलबुल, रॉकेट टेल डोगो, विलुप्त प्रजाति गिद्द, करण मिट्ठू, प्रदेश का राज्य पक्षी दूधराज भी देखा। जगह-जगह टाइगर के पगमार्क पेंच नेशनल पार्क में देखे गए। इस दौरान इनकी प्रकृति और जंगल में जानवरों की दिनचर्या को विस्तार से वन गाइड विजय ने बताया। पेंच अभ्यारण मप्र का सबसे बड़ा अभ्यारण है जिसमें 70 टाइगर रहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-mowgli-friends-looked-closely-at-nature-creatures-animals-084206-6060310.html
No comments:
Post a Comment