Monday, November 18, 2019

ट्रैफिक प्रभावित कर रहे सड़क किनारे खड़े वाहनों में लगाए व्हील लॉक

अशोकनगर| रेलवे स्टेशन रोड सबसे व्यस्त मार्गो में से एक है बावजूद इसके कई कार मालिक अपनी गाड़ी सड़कों पर खड़ा कर देते हैं जिससे इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।

सोमवार को विदिशा रोड और स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस ने चालान बनाए और व्हील लॉक भी लगाए। उल्लेखनीय है कि कल्चुरी समाज के जयंती समारोह के दौरान भी यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर खड़े वाहनों के चालान बनाए थे और व्हील लॉक लगाए थे इसके बाद भी कार मालिक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news wheel locks installed in roadside vehicles affecting traffic


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-wheel-locks-installed-in-roadside-vehicles-affecting-traffic-063537-5974512.html

No comments:

Post a Comment